Sakti Judgement : फर्जी फेसबुक आईडी बनाने और चलाने वाले 2 आरोपियों को सक्ती के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुनाई 3-3 साल की सजा, 20 हजार के अर्थदंड से किया दंडित

सक्ती. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाने एवं चलाने वाले 2 आरोपी जय प्रकाश अग्रवाल, अमन गर्ग को 3-3 साल की सजा सुनाई है और 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है.

 



सहायक जिला अभियोजन अधिकारी अरविंद जायसवाल ने बताया, सक्ती की पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट लिखवाई थी कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके नाम का फर्जी आईडी बनाकर उसे बदनाम करने लोगों को अश्लील मैसेज कर रहा है. जांच के दौरान सक्ती पुलिस ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले जयप्रकाश अग्रवाल और उस आईडी को चलाने वाले अमन गर्ग को गिरफ्तार करके मोबाइल और सिम को जब्त किया था.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

सुनवाई के बाद न्यायालय में दोनों आरोपी दोषसिद्ध पाए जाने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोनों आरोपी जयप्रकाश अग्रवाल और अमन गर्ग को 3-3 साल की सजा, 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के नन्हे विद्यार्थियों ने किए गणपति बप्पा के दर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!