JanjgirChampa Big Arrest : JSW पॉवर प्लांट के महाप्रबंधक को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार, …इस वजह से थी धमकी और इस संगठन से जुड़ा है आरोपी… जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना के क्षेत्र के तरौद गांव में स्थित JSW पॉवर प्लांट के महाप्रबंधक को जान से मारने की धमकी के मामले में आरोपी धनंजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.. आरोपी धनंजय, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का सदस्य है, जिसने महाप्रबंधक जितेंद्रपति त्रिपाठी को फोन से प्लांट में नौकरी देने की मांग की थी और नौकरी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी.

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस, बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बनाई बड़ी रणनीति, कांग्रेस नेताओं ने कहा...

मामले में महाप्रबंधक ने अकलतरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इस पर पुलिस ने मोबाइल नम्बर की जांच की और सीडीआर से बलौदा क्षेत्र के रसौटा गांव के धनंजय सिंह को गिरफ्तार किया है. इसके बाद, उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अनूठी पहल, जिला पंचायत बैठकों में प्लास्टिक पानी की बोतलों पर प्रतिबंध, जिला पंचायत सामान्य सभा में सर्व सम्मति से लिया गया निर्णय...
error: Content is protected !!