JanjgirChampa Arrest : अकलतरा पुलिस ने रास्ता रोककर शराब पीने के लिए रुपये की मांग कर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने शराब पीने के लिए रुपये की मांग कर मारपीट करने वाले आरोपी गजेंद्र दास मानिकपुरी को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी गजेंद्र दास मानिकपुरी के खिलाफ BNS की धारा 296, 115(2), 119(1) के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी, अकलतरा का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, अकलतरा के गिरधारी टंडन ने बताया, वह कन्या शाला स्कूल के पास पहुंचा था कि गजेंद्र दास मानिकपुरी शराब पीने के लिए रुपये की मांग की. रुपये नहीं देने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया था. इस दौरान पुलिस ने अकलतरा से गजेंद्र दास मानिकपुरी को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!