Sakti News : मां महामाया दुर्गा पंडाल में दादी रानी सती का हुआ भव्य मंगल पाठ, महिलाओं की उमड़ी भीड़

सक्ती. मां महामाया दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित दुर्गा महोत्सव के अंतर्गत पुराना स्टेट बैंक के सामने स्थित दुर्गा पंडाल में दादी रानी सती का भव्य मंगल पाठ हुआ. मंगल पाठ में नगर की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर बड़ी संख्या में भाग लिया और श्रद्धा भाव से दादी रानी सती की आराधना की. पूरे वातावरण में जयकारों की गूंज और भक्तिमय भजनों से अद्भुत आध्यात्मिक माहौल बना रहा. महिलाएं सामूहिक रूप से मंगल पाठ गाती रहीं तो श्रद्धालु भक्तगण पूरे समय भाव-विभोर होकर दर्शन व पूजा-अर्चना करते रहे. आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और धार्मिक मोहल बना रहा.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 3 TI और 1 SI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... Photo

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर हर दिन अलग-अलग धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. मंगल पाठ के दौरान माता रानी के दरबार को आकर्षक विद्युत सज्जा व फूलों से सजाया गया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कैम्पा मद से वृक्षारोपण कार्यों का होगा भौतिक सत्यापन, वन विभाग से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, 15 करोड़ रुपये है स्वीकृत, जिला पंचायत सामान्य प्रशासन की बैठक में मुद्दा जोर-शोर से उठा... जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, इन बड़े मुद्दों पर भी हुई चर्चा, डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!