Sakti Rape Arrest : नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में

सक्ती. हसौद पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी कुलदीप सागर को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी कुलदीप सागर के खिलाफ BNS की धारा 137(2), 87, 64 एवं पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी, मालखरौदा क्षेत्र के जमगहन गांव का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Patwari Suspend : भुइयां आईडी से अवैधानिक रूप से रकबा परिवर्तन के मामले में 4 पटवारी निलंबित, पामगढ़ और चाम्पा क्षेत्र के पटवारियों पर हुई कार्रवाई...

पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के पीड़ित ने बताया कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है. अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

जांच के दौरान पुलिस ने हैदराबाद से आरोपी कुलदीप सागर के कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद किया है और आरोपी युवक को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bamhandih News : वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बम्हनीडीह को मिला विद्युत वितरण उपसंभाग का दर्जा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति गगन जयपुरिया ने जताया आभार, कहा– क्षेत्रवासियों के लंबे संघर्ष और प्रयासों को मिली सफलता

Related posts:

error: Content is protected !!