Janjgir Big News : तालाब में मिली महिला की लाश, गले में ईंट बंधी मिली, हत्या कर शव फेंकने की आशंका, मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस…

जांजगीर-चाम्पा. पुटपुरा गांव में तालाब में महिला की लाश मिली है. महिला के गले में ईंट बंधी मिली है. इस तरह महिला की हत्या के शव को तालाब में फेंकने की आशंका जताई गई है. सूचना के बाद मौके पर DSP और टीआई पहुंचे हैं और जांच की जा रही है. पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा. FSL की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है.

 



दरअसल, पुटपुरा गांव की महिला सरस्वती राठौर परसों रात से लापता हो गई थी. कल शाम को पति ने सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. आज सुबह तालाब में ग्रामीणों ने महिला के शव को देखा और पुलिस को सूचना दी. इस तरह शव को तालाब से बाहर निकालने DDRF की टीम भी पहुंची और तालाब के शव बाहर आते ही पुलिस भी सकते में आ गई, क्योंकि महिला के गले में ईंट बंधी मिली है.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : कई टीआई के तबादले, कई थाना प्रभारी बदले गए, SP ने आदेश जारी किया...

इस तरह महिला की हत्या कर शव को तालाब में फेंकने की आशंका जताई है. फिलहाल, मौके पर पुलिस पहुंची है और जांच कर रही है. पीएम रिपोर्ट से महिला की मौत का खुलासा हो सकेगा.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : स्वतंत्रता दिवस पर किसान स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा किसान स्कूल, BSF जवान ने किया ध्वजारोहण...

Related posts:

error: Content is protected !!