Sakti News : मालखरौदा के जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू ने 10 लाख के लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन, लोगों को धूल-मिट्टी और कीचड़ युक्त सड़क से मिलेगी मुक्ति, स्थानीय लोगों ने सीसी रोड निर्माण के लिए जपं उपाध्यक्ष का जताया आभार

सक्ती. मालखरौदा के जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू ने अचरितपाली गांव में 10 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया है. इस मौके पर सरपंच गायत्री परमानंद चौहान, सचिव मोहन चंद्र, पंचगढ़ एवं ग्रामीण मौजूद थे. स्थानीय लोगों ने सीसी रोड निर्माण के लिए जनपद पंचायत उपाध्यक्ष का आभार जताया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : राज्य पुलिस के अफसरों के तबादले, एडिशनल एसपी की हुई नई पोस्टिंग... देखिए सूची...

इस मौके पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की विष्णु देव साय सरकार संवेदनशील सरकार है. हर वर्ग को साथ लेकर सरकार काम कर रही है. ग्रामीण क्षेत्रों के पहुंच मार्ग को दुरुस्त किया जा रहा है. इससे हर गांव तक आसानी से विकास पहुंचेगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” की तर्ज पर जांजगीर-चांपा में 50 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज की मिली स्वीकृति, क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि : इंजीनियर रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!