Sakti Arrest : गौ मांस की बिक्री करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, आरोपियों से 3 किलो गौ मांस, काटने का औजार जब्त, दोनों आरोपी पिता-पुत्र भेजे गए न्यायिक रिमांड में

सक्ती. मालखरौदा क्षेत्र के अड़भार चौकी पुलिस ने गौ मांस की बिक्री करने वाले आरोपी पिता-पुत्र धरम सिंह रात्रे, राजू रात्रे को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में दोनों आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ BNS की धारा 325, छत्तीसगढ़ कृषक पशु संरक्षण अधिनियम 4, 10 के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी पिता-पुत्र, अड़भार के रहने वाले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

दरअसल, अड़भार के वार्ड क्रमांक 1 में रहने वाले धरम सिंह रात्रे और उसके बेटे राजू रात्रे के द्वारा अपने घर के आंगन में गाय को काट कर मांस की बिक्री की जा रही थी. इस दौरान गाय के कुछ मांस को बेच भी चुके थे.

इस पर अड़भार चौकी पुलिस ने गौ मांस की बिक्री करने वाले पिता धरम सिंह रात्रे, पुत्र राजू रात्रे को गिरफ्तार किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!