JanjgirChampa Big News : खरौद की ज्वेलरी दुकान में पहुंचे 2 बदमाश, पहले चेन देखी, फिर छिनकर भाग गए 30-35 लाख रुपये की सोने की चेन, CCTV में कैद बदमाश…

जांजगीर-चाम्पा. खरौद में ज्वेलरी दुकान में लूट की वारदात हुई है. बाइक सवार 2 बदमाशों ने 20-25 सोने की चेन से भरे डिब्बे को छिनकर भाग गए. सोने की चेन की कीमत 25 से 30 लाख है. दोनों बदमाश, CCTV में कैद हुए हैं. लूट की वारदात के बाद शिवरीनारायण पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. दोनों बदमाश, बाइक से बिलासपुर की ओर भागे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police News : नगर पंचायत खरौद में खुलेगा पुलिस सहायता केंद्र, फिलहाल 4 पुलिसकर्मियों की तैनाती, प्रधान आरक्षक को मिली जिम्मेदारी... देखिए SP का आदेश...

दरअसल, खरौद के शुकुलपारा में मनोज सोनी की ज्वेलरी दुकान है, जहां बाइक से 2 बदमाश पहुंचे. यहां 1 बदमाश, दुकान के भीतर गया और दूसरा बाइक में बैठा था. यहां दुकान अंदर 20 मिनट तक एक बदमाश ने सोने की अलग-अलग चेन देखी, फिर अचानक 20-25 सोने की चेन से भरे डिब्बे को लूटकर भाग गया. लूट की वारदात के बाद शिवरीनारायण पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अनूठी पहल, जिला पंचायत बैठकों में प्लास्टिक पानी की बोतलों पर प्रतिबंध, जिला पंचायत सामान्य सभा में सर्व सम्मति से लिया गया निर्णय...
error: Content is protected !!