Akaltara Loot : NH-49 में स्कोर्पियों सवार अज्ञात बदमाशों ने ट्रक का रास्ता रोककर 85 हजार रुपये की लूट, जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के NH-49 में अज्ञात बदमाशों ने ट्रक का रास्ता रोककर 85 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 309(4), 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, राजस्थान के रतन नायक ने बताया कि वह अपने हेल्फर सुमित कंजर के साथ चाम्पा से ट्रक में माल भरकर गुजरात लेकर जा रहा था. ट्रक के टूल बॉक्स में 85 हजार रुपये टाइल्स पत्थर के डिलीवरी के लिए किराये के रूप में रखे थे. अकलतरा के NH-49 फ्लाई ओवर के ऊपर पहुंचा था कि स्कोर्पियो में सवार अज्ञात बदमाशों ने रास्ता रोककर गाली-गलौज कर मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की पहल से ग्रामीण बच्चों को मिल रहे शिक्षा के बेहतर अवसर, प्रोजेक्ट विद्या से बदल रही ग्रामीण बच्चों की तस्वीर

बदमाश गाड़ी के अदंर खोजने लगे, तब दोनों जान बचाकर कर वहां से भाग निकले. स्कोर्पियो सवार बदमाशों ने ट्रक से 85 हजार नगदी और 1 मोबाइल को लूट कर घटना को अंजाम दिया है. इधर, अकलतरा पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

Related posts:

error: Content is protected !!