Champa Attack : कार सवार 4 लोगों पर हमला, लूट की वारदात, कार में तोड़फोड़…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के हथनेवरा चौक में कार सवार 4 लोगों पर 7 बदमाशों ने हमला कर दिया और लूट की घटना को अंजाम दिया है. घटना में बदमाशों ने कार में भी तोड़फोड़ की है. मामले में पुलिस ने 1 बदमाश को हिरासत में लिया है. अन्य फरार अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

 



चाम्पा टीआई अशोक वैष्णव ने बताया कि नवागढ़ क्षेत्र के सेमरा निवासी सूरज साहू थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह अपने साथियों के साथ उरगा से सेमरा गांव लौट रहे थे. बीच रास्ते में एक युवक मिला जिसे कार में लिफ्ट देकर हथनेवरा चौक के पास रुके थे. इसी बीच कुछ बदमाशों ने आकर उन लोगों के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया है. मामले में 1 बदमाश को हिरासत में लिया गया है अन्य फरार की तलाश जारी है.

error: Content is protected !!