JanjgirChampa Loot Case : खरौद की ज्वेलरी दुकान में सोने की चेन से भरे डिब्बे की लूट का मामला, 48 घण्टे बाद भी पुलिस के हाथ खाली…

जांजगीर-चाम्पा. नगर पंचायत खरौद की ज्वेलरी दुकान में सोने की चेन से भरे डिब्बे की लूट के मामले में पुलिस ने अब दोनों बदमाशों का पोस्टर जारी किया है, जिसे अन्य जिले के थाना क्षेत्रों में सर्कुलेट किया गया है. दोनों बदमाश का जिले में लास्ट लोकेशन बिर्रा में मिला है और CCTV में बदमाश कैद हुए हैं. लूट की वारदात के बाद पुलिस की कई टीम उसकी खोजबीन में लगी हुई है, लेकिन दोनों बदमाशों का 48 घण्टे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : CM विष्णुदेव साय का 19 नवंबर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

दरअसल, खरौद के मनोज सोनी की ज्वेलरी दुकान में बाइक में सवार 2 युवक पहुंचे और सोने की चेन से भरे डिब्बे को छिनकर भाग गए थे. सोने की चेन की कीमत 30-35 लाख है. लूट की वारदात, दुकान में लगे CCTV में भी कैद हुई है. पुलिस द्वारा अब आरोपियों का पोस्टर जारी किया गया है, जिसे अन्य जिले के थाना क्षेत्रों में सर्कुलेट किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Rajnandgaon Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 ASI सहित 26 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने जारी किया ट्रांसफर लिस्ट...देखिए

Related posts:

error: Content is protected !!