Malkharouda News : जनपद पंचायत के सभाकक्ष में सामान्य प्रशासन समिति और सामान्य सभा की बैठक आयोजित, विभिन्न प्रस्ताव पारित, खेतों में पराली जलाने किया गया पूर्ण प्रतिबंधित, कार्रवाई करने के दिए निर्देश

सक्ति. मालखरौदा के जनपद पंचायत के सभाकक्ष में सामान्य प्रशासन समिति और सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई. बैठक में मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू, सीईओ संदीप कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद थे.



बैठक में निराश्रित पेंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता राशि के पात्र आदेवनों को प्रस्ताव पारित कर स्वीकृति हेतु अनुमति किया गया. साथ ही जनपद पंचायत परिसर में नाली निर्माण, प्योर ब्लाक, CC सड़क, गोदाम निर्माण, जैसे महत्वपूर्ण आवश्यक कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण कराए जाने हेतु प्रस्ताव पारित किया कर शासन को स्वीकृति के लिए पत्र प्रेसित करने आवश्यक कार्यवाही किया गया. बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए शिक्षा के क्षेत्र में शौचालय व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था हेतु RO लगाए जाने, स्कूलों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान आकृष्ट किया गया. साथ ही, फसल काटने के बाद खेतों के पैरा को गौठानों में एकत्रीकरण करके गौ माताओ की भोजन व्यवस्था को दुरुस्त करने और खेतों में पैरा को आग लगने पर पूर्ण प्रतिबंध लगातार आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश जारी किया गया. विशेष कर मतदाता गहन पुनरीक्षण SIR के संबंध में शैक्षणिक समन्वयक राधे लाल भारद्वाज द्वारा विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराया गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder Arrest : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी हिरासत में, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!