Sakti Arrest : मालखरौदा पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली की चोरी करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों से चोरी की ट्रैक्टर ट्राली जब्त

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली की चोरी करने 2 आरोपी सुमित चंद्रा, शानू चंद्रा को गिरफ़्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियो के खिलाफ BNS की धारा 303(2), 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी सुखदा चौकी क्षेत्र के रहने वाले हैं. आरोपियो से चोरी की ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

पुलिस के मुताबिक, 6 नवंबर को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके घर के सामने अपनी ट्रैक्टर ट्राली को खड़ी किया था. अज्ञात चोरों ने 27 अक्टूबर की रात्रि को ट्रैक्टर ट्राली की चोरी कर ली थी. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. जांच के दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को चोरी करने वाले आरोपी सुमित चंद्रा, शानू चंद्रा के कब्जे ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!