ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में संविधान दिवस पर विशेष गतिविधि आयोजित

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी जांजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल, डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में 26 नवंबर 2025 को भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विशेष गतिविधि आयोजित किया गया। इस गतिविधि के अंतर्गत सर्वप्रथम प्रार्थना सभा प्रांगण में विद्यार्थियों को संविधान दिवस के महत्व के विषय में सारगर्भित जानकारी प्रदान की गई। सर्वप्रथम संस्था के शिक्षक समीर कुंडु द्वारा संविधान दिवस के विषय में जानकारी देते कहा गया कि संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 1949 में भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया था यह दिन भारत के संविधान को अपनाने और उसके मूल्यों को बढ़ावा देने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कैम्पा मद से वृक्षारोपण कार्यों का होगा भौतिक सत्यापन, वन विभाग से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, 15 करोड़ रुपये है स्वीकृत, जिला पंचायत सामान्य प्रशासन की बैठक में मुद्दा जोर-शोर से उठा... जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, इन बड़े मुद्दों पर भी हुई चर्चा, डिटेल में पढ़िए...

भारत सरकार ने 2015 में इस दिन को आधिकारिक तौर पर संविधान दिवस घोषित किया जो बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती का वर्ष भी था, क्योंकि संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉ. अम्बेडकर थे। साथ ही शिक्षक द्वारा संविधान की जय-जयकार बुलवाई गयी। तत्पश्चात् संस्था की शिक्षिका श्रीमती मनदीप कौर द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर संविधान के निर्माता एवं जनक है। वे संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष थे। इन्होंने सम्पूर्ण संविधान का प्रारूप तैयार किया और संविधान को एक समानतावादी, लोकतांत्रिक दस्तावेज के रूप प्रस्तुत किया। भारत का संविधान सबसे लम्बा लिखित संविधान है इसमें संघात्मकता और एकात्मकता का मिश्रण है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 3 TI और 1 SI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... Photo

भारतीय संविधान में नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों को विशेष स्थान दिया गया है। तत्पश्चात् संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा संविधान दिवस की बधाई देते हुए संविधान की उद्देशिका को एक साथ बोला गया। इस गतिविधि के सफल संचालन में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, एडमिन स्टॉफ व ग्रुप डी स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अनूठी पहल, जिला पंचायत बैठकों में प्लास्टिक पानी की बोतलों पर प्रतिबंध, जिला पंचायत सामान्य सभा में सर्व सम्मति से लिया गया निर्णय...
error: Content is protected !!