Sakti Accident Death : NH-49 डोड़की गांव के पास सड़क किनारे खड़े हार्वेस्टर को ट्रेलर ने मारी ठोकर, हार्वेस्टर चालक की मौके पर हुई मौत, पास में खड़ा एक अन्य किसान घायल, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के NH-49 डोड़की गांव के पास ट्रेलर वाहन की ठोकर से हार्वेस्टर चालक गोविंद यादव की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के वक्त पास में खड़े एक अन्य किसान को चोट आई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. मृतक हार्वेस्टर चालक गोविंद यादव, रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का रहने वाला था. हादसे में ट्रेलर के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Arrest : पुरानी रंजिश में चाकू और रॉड से हमला, आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार, घायल बुजुर्ग को बलौदा से किया गया है रेफर...

जानकारी के अनुसार, NH-49 गांव के पास हार्वेस्टर चालक गोविंद यादव, सड़क किनारे हार्वेस्टर को खड़ा करके एक किसान से बातचीत कर रहा था. उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन की ठोकर से हार्वेस्टर चालक गोविंद यादव की मौके पर मौत हो गई. इस दौरान पास में खड़े एक अन्य किसान को चोट आई है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fraud Arrest : 4 खातों से 19 लाख 21 हजार रुपये गबन करने वाला आरोपी सहायक डाकपाल गिरफ्तार, 20 लाख रुपये कर्ज में था आरोपी, ...इस आदत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे... पढ़िए खबर...
error: Content is protected !!