Janjgir Big News : कुआं में डूबने से 2 बच्चियों की मौत, दोनों बच्चियां चचेरी बहन, सदमे में परिजन, रो-रोकर बुरा हाल, तफ्तीश कर रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के कनई गांव में कुआं में डूबने से 2 बच्चियों की मौत हो गई. दोनों बच्चियां, चचेरी बहन हैं. एक 6 साल की अस्मिता दरवेश है तो दूसरी 4 साल की प्रिंसी दरवेश है. घटना के बाद परिजन, सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना के बाद पुलिस भी जिला अस्प्ताल पहुंची है, जहां दोनों बच्चियों के शव को लाया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 

दरअसल, कनई गांव में बाड़ी में बच्चियां खेल रही थी और खेलते-खेलते कुएं में गिर गई. कुछ देर बाद परिजन ने खोजबीन की और बाद में कुएं में दोनों बच्चियां दिखी. इसके बाद, दोनों बच्चियों को कुएं से निकालकर जिला अस्पताल जांजगीर लाया गया. यहां डॉक्टर ने दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 3 TI और 1 SI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... Photo
error: Content is protected !!