रायपुर. छत्तीसगढ़ की दो होनहार क्रिकेटर पलक सिंह और महक नरवसे ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. दोनों का चयन भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है. वे इंग्लैंड के खिलाफ 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी. मुकाबले वडोदरा और सूरत में खेले जाएंगे. यह सीरीज जनवरी 2027 में प्रस्तावित अंडर-19 टी-20 विश्व कप की तैयारी के लिहाज से अहम है.












