Janjgir Action : लगरा गांव में 43 क्विंटल अवैध धान जब्त, बिचौलियों एवं कोचियों पर कार्रवाई जारी…

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में बिचौलियों एवं कोचियों के विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में तहसील पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम लगरा में पवन अग्रवाल के परिसर से 43 क्विंटल अवैध धान पाए जाने पर उसे मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया है। संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध धान भंडारण, परिवहन एवं खरीदी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि धान खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं नियंत्रित बनी रहे।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!