Sheorinarayan Arrest : दो नाबालिग लड़कियों को शादी का झांसा देकर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपी युवक हरियाणा और उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार, आरोपी भेजे गए न्यायिक रिमांड में

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को शादी का झांसा देकर भगा ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी युवक रवि और महेंद्र वर्मा को गिरफ़्तार किया है. पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 363, 366, 376(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार दोनों युवक उत्तरप्रदेश के इंदरगढ़ के रहने वाले है.

 



इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अगस्त 2022 में दो युवकों ने थाना क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियों को शादी का झांसा देकर भगा ले गए थे. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. लगातार पुलिस द्वारा आरोपियो की खोजबीन की जा रही थी. पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को हरियाणा के गुरुग्राम और दूसरी नाबालिग लड़की को उत्तरप्रदेश के इंदरगढ़ से बरामद किया है और दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!