JanjgirChampa Big News : रेत का उत्खनन एवं परिवहन करते 1 चेन माउंटेन और 11 हाइवा जब्त, खनिज विभाग की टीम ने की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के नवापारा गांव से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करते 1 चेन माउंटेन और 11 हाइवा पर खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने कार्रवाई की है. खनिज अधिनियम के तहत आगे कार्रवाई की जाएगी.



दरअसल, नवापारा गांव में हसदेव नदी पर लगातार रेत का अवैध उत्खनन और फिर परिवहन हो रहा था. इसे लेकर कलेक्टर से शिकायत की गई थी, तब खनिज विभाग की उड़नदस्ता की टीम ने 1 चेन माउंटेन और 11 हाइवा पर कार्रवाई की है. अब खनिज अधिनियम के तहत वाहन के मालिकों से जुर्माना वसूला जाएगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा सरकार द्वारा होली पर शराब दुकान खोले जाने का फैसला अनुचित : नागेंद्र गुप्ता

error: Content is protected !!