JanjgirChampa News : केंद्र सरकार का बजट किसान, गरीब और विकास को समर्पित : इंजी. रवि पाण्डेय

जांजगीर चांपा. केंद्र सरकार का बजट किसान, गरीब और विकास को समर्पित बजट है उक्त बातें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश बजट प्रचार समिति के सदस्य इंजी. रवि पाण्डेय ने कहीं. उन्होंने आगे कहा यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने वाला तथा विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला बजट है.

 



इस बजट में कृषि एवं किसान कल्याण के लिए बढ़े हुए प्रावधान, आधुनिक तकनीक का समावेश, डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों तक जानकारी पहुंचाने की पहल तथा उच्च-मूल्य फसलों को बढ़ावा देने जैसे निर्णय सरकार की किसान-हितैषी सोच को दर्शाते हैं. इंजी. रवि पाण्डेय ने कहा बहुभाषी तकनीकी समाधान से देश का किसान अब वैज्ञानिक और आधुनिक खेती की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसान केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. बजट में ग्रामीण बुनियादी ढांचे, सिंचाई, कृषि नवाचार और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ठोस आधार तैयार होगा. प्रदेश प्रवक्ता ने कहा यह बजट तुष्टिकरण नहीं, बल्कि सशक्तिकरण का बजट है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhandih News : बम्हनीडीह में होगी अनिरुद्धाचार्य महाराज जी की भागवत कथा, जयपुरिया परिवार द्वारा 7 दिवसीय कथा का 13 से 19 सितंबर तक कराया जा रहा आयोजन, विशेष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम और भव्य झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र...

यह बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने, गांवों को मजबूत करने और युवाओं को अवसर देने वाला है. बीजेपी केंद्र सरकार के इस दूरदर्शी और विकासोन्मुखी बजट के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट देश को तेज़ी से विकसित भारत की ओर ले जाएगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fraud Arrest : पुलिस ने 33 प्रकरणों में 5 म्यूल खाताधारकों की गिरफ्तार किया, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई... 
error: Content is protected !!