JanjgirNews : देश की आधी आबादी महिला, बहनों के लिए होना था उत्सव का दिन, वह काला दिन हुआ साबित : इंजी. रवि पाण्डेय

जांजगीर चांपा. देश की आधी आबादी महिला बहनों के लिए उत्सव का दिन होना था, वह काला दिन साबित हुआ. उक्त बातें 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के लिए लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल गिर जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने कही. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की नेतृत्व इंडिया गठबंधन जी विपक्ष में हैं उनकी मानसिकता उजागर हुई है, उनके विरोध के चलते 52 मतों से बिल गिर गया. उन्होंने कहा कि आने वाले 52 वर्षों तक अब ये विपक्षी पार्टी को देश की महिलाएं सबक सिखाने वाली हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

इंजी. पाण्डेय ने कहा कि बिल गिरने पर उत्सव के रूप में प्रदर्शन करना उनकी अत्यधिक छोटी सोच को प्रदर्शित करता है. विपक्ष के दुर्भावना से अब महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिल पाएगा. यही नहीं विपक्षी पार्टी देश को परिसीमन से भी भी वंचित रख रही है. उन्होंने चेतावनी देते हुए बना कि आने वाले समय में कांग्रेस सहित विपक्ष की सभी पार्टियों को महिलाओं का भरपूर विरोध का सामना करना पड़ेगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!