JanjgirChampa Attack Arrest : टंगिया से जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने टंगिया से जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, बैजलपुर गांव के हंसराज कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 14 जनवरी को कौशल केंवट के घर षष्टी कार्यक्रम था और यहां गांव के लोगों के साथ हंसराज का परिवार भी नाच रहा था. इस दौरान कौशल केंवट के परिवार से झगड़ा हो गया, फिर विवाद इतना बढ़ा कि डंडा, टंगिया से हमला कर दिया.

इसे भी पढ़े -  CG News : मंत्री खुशवंत साहेब का 14 और 15 अगस्त को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

हमला से गम्भीर चोट आई थी. रिपोर्ट के बाद बलौदा पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था. फिर अब 2 भाई अश्विनी केंवट, भोला केंवट, मनमोहन गांधी, लोकेश केंवट समेत 4 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है और चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Big Update : अकलतरा में ISI स्लीपर सेल पकड़ाने का मामला, आरोपी है जेल में, आरोपी के खिलाफ UAPA के तहत भी जुर्म दर्ज किया गया, SP ने कहा...
error: Content is protected !!