Sheorinarayan Mela Hadsa : शिवरीनारायण मेला में आकाश झूले से नीचे गिरा लोहे का प्लेट, नीचे खड़ी महिला और युवती घायल, बिलासपुर रेफर हुई महिला, हादसे के बाद उठे सवाल ?

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण मेला में आकाश झूले से नीचे लोहे का प्लेट नीचे गिर गया और वहां खड़ी महिला और युवती को चोट लगी है. गम्भीर रूप से घायल महिला को बिलासपुर रेफर किया गया है, वहीं घायल युवती का इलाज शिवरीनारायण के अस्पताल में चल रहा है. घायल महिला और युवती, सक्ती जिले के जैजैपुर क्षेत्र के मलदा गांव की रहने वाली है. मामले में पुलिस ने झूला संचालक के खिलाफ जुर्म दर्ज करने की बात कही है. हादसे भी सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं ?

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Accident Death : नाला के पास मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार पलटी, एक युवक की मौत, 2 युवकों को सामान्य चोट, दो दिन पहले ही खरीदा था सेकंड हैंड कार...

मेला स्थल में आकाश झूला में हादसा होने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई थी. सूचना के बाद तैनात पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल महिला, युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गम्भीर महिला को बिलासपुर रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : जीएसटी विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने आदेश किया जारी...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!