Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के सफलतम एक वर्ष पूर्ण, समर्थकों ने केक काटकर दी शुभकामनाएं

सक्ती. नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के कार्यकाल का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर उनके समर्थकों एवं सहयोगियों ने हर्षोल्लास के साथ केक काटकर जश्न मनाया. इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सक्ती नगर के सतत विकास के लिए आगे भी इसी प्रकार समर्पित भाव से कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया, स्मृति ईरानी को मिली जिम्मेदारी... अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को भाजपा संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड के सह प्रभारी बनाए गए... पूरी सूची देखिए...

समर्थकों ने कहा कि अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर में विभिन्न विकास कार्यों को गति मिली है तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की.

केक कटवाने वालों में राहुल अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, राधे, महेंद्र, हरजीत, बंटी, पिंटू, चंदू, सुधीर सहित अन्य साथीगण उपस्थित रहे. कार्यक्रम का माहौल उत्साह और उमंग से भरा रहा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Arrest : महिला नगर सेना का रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की धमकी देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला...

Related posts:

error: Content is protected !!