Akaltara Arrest : घर में घुसकर मारपीट करने वाले नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, कोटमीसोनार गांव का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र द्वारा रात्रि के वक्त घर में घुसकर मारपीट करने वाले 4 आरोपी विजय कुमार केंवट, कन्या कुमारी केंवट, रामेश्वर उर्फ परमेश्वर केंवट, अजय केंवट को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है, वहीं गिरफ्तार नाबालिग लड़के को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है. गिरफ्तार सभी आरोपी, कोटमीसोनार गांव के रहने वाले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध, मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित केन्द्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

पुलिस के मुताबिक, कोटमीसोनार गांव के शुभम यादव ने बताया कि 8 फरवरी की रात को उसके घर के अंदर में घुसकर आरोपियों में गाली-गलौज कर मारपीट की थी. इस दौरान बीच-बचाव करने आई उसकी मां के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की. इसके बाद, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया था. इधर, मामले में पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने वाले नाबालिग सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबाकू नियंत्रण अभियान में 20 पान ठेलों पर कार्रवाई, 1,830 रुपये का जुर्माना, स्वास्थ्य, औषधि एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, कोटपा अधिनियम का पालन करने दुकानदारों को दी गई समझाइश

Related posts:

error: Content is protected !!