Sheorinarayan Accident Death : कैप्सूल वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, हादसे में पीछे बैठे 11 वर्षीय पोते की हुई मौत, बाल-बाल बचा बाइक चला रहा दादा…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण में काली मंदिर के पास तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में पीछे बैठे 11 वर्षीय पोते की मौत हो गई है, वहीं बाइक चला रहा दादा बाल-बाल बचा है. घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया है. मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है.

 



दरअसल, पामगढ़ क्षेत्र के डोंगाकोहरौद गांव से 11 वर्षीय विवेक दिनकर, बाइक में सवार होकर अपने दादा के साथ गिरौदपुरी मेला जा रहा था. वे शिवरीनारायण के काली मंदिर के पास पहुंचे थे कि कैप्सूल वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी और हादसे में 11 वर्षीय लड़के की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद शिवरीनारायण पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. साथ ही, मामूली रूप से घायल दादा को अस्पताल भेजा, वहीं लड़के के शव को मर्च्युरी भिजवाया.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 वन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए पूरी सूची....

Related posts:

error: Content is protected !!