



जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के मल्टीफ्लेक्स में RSS के 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित ‘शतक’ मूवी को राष्ट्रीय स्वयं सेवक के स्वयंसेवकों और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने देखी. जिला पंचायत की अध्यक्ष सत्यलता मिरी के नेतृत्व में यह मूवी देखी गई. यह मूवी की कहानी, RSS यानी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना, उसके विस्तार और अलग-अलग ऐतिहासिक घटनाओं में उसकी भूमिका को दिखाई गई है. मूवी में दादरा, नगर हवेली और कश्मीर जैसे मुद्दों को भी दिखाया गया है. इस शतक मूवी में स्वतंत्रता से पहले और बाद के वर्षों के बारे में बताया गया है.





