Janjgir Fire : कचहरी चौक के पास 3 दुकानों में लगी भीषण आग, सामान जलकर खाक, दमकल ने आग पर काबू पाया

जांजगीर. कचहरी चौक के पास 3 दुकानों में भीषण आग लग गई. आगजनी से तीनों दुकानों में रखे सामान जल गए हैं और दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है. आगजनी की सूचना के बाद दमकल पहुंचा, लेकिन तब तक सब सामान जल चुका था. आगजनी की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन बगल में ट्रांसफार्मर है तो स्पार्किंग से आग लगने की आशंका जताई गई है. आगजनी की घटना के बारे में पता चलने पर सिटी कोतवाली पुलिस भी पहुंची थी और लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने के लिए तत्परता से कार्य किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमन्दा में नशा मुक्ति अभियान, महिला कमांडो ने रैली निकाली, कार्यक्रम में SP पहुंचे...
error: Content is protected !!