Janjgir-Sheorinarayan Accident : बोलेरो और बाइक में टक्कर, बोलेरो पलटी, 10 लोग घायल, 6 बिलासपुर रेफर, शिवरीनारायण का मामला

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के केरा रोड में बोलेरो और बाइक में टक्कर हो गई. हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 6 लोगों को बिलासपुर रेफर किया गया है. टक्कर के बाद बोलेरो, सड़क किनारे पलट गई थी और एक शख्स दब गया था. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को शिवरीनारायण और खरौद के अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई थी और लोगों की भीड़ जुट गई थी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का संभाग स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन 20 अगस्त को, तैयारी को लेकर हुई बैठक...

जानकारी के मुताबिक, दुरपा-तुस्मा गांव के 3 युवक बाइक से शिवरीनारायण से जा रहे थे और विपरीत दिशा से बोलेरो में सवार 7 लोग शिवरीनारायण आ रहे थे. इस दौरान केरा रोड में बोलेरो और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई और बोलेरो सड़क किनारे नीचे पलट गई. सूचना के बाद मौके पर शिवरीनारायण पुलिस पहुंची थी और मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Baloda News : राजकेसर हॉस्पिटल बलौदा में वॉटर कलर पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन
error: Content is protected !!