कार में ये 4 बदलाव कर रहे हैं तो संभल जाएं, नहीं तो पुलिस काटेगी चालान और एक्सीडेंट का भी रहेगा डर

नई दिल्ली. अपनी कार को भला कौन सुंदर नहीं बनाना चाहता लेकिन इस चक्कर में सुरक्षा से समझौता करना भारी पड़ सकता है। बहुत से लोग अपनी गाड़ी को शानदार दिखाने के लिए उसमें ऐसे बदलाव करा लेते हैं जो जानलेवा साबित हो सकते हैं। हम आपको 4 ऐसे Modifications के बारे में बताएंगे जिनसे बचना चाहिए।

 



पहियों में न करें ये बदलाव
कार के गलत साइज के पहिए या टायर लगवाना सबसे खतरनाक बदलाव है। लोग अपनी कार को स्पोर्टी और कूल दिखाने के लिए अक्सर कंपनी के बताए साइज से बहुत बड़े अलॉय व्हील्स और चौड़े टायर लगवा लेते हैं। बहुत बड़े टायर लगाने से गाड़ी को मोड़ने और संभालने में दिक्कत आती है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर के प्रथम नागरिक श्याम सुंदर अग्रवाल ने उत्कृष्ट पुलिसिंग को किया सलाम, जिलेवासियों की ओर से एसपी सहित पूरी पुलिस टीम का सम्मान, कई चर्चित मामलों के सफल खुलासे पर शॉल एवं स्मृति-चिह्न देकर किया सम्मानित

लोहे के बंपर गार्ड
दूसरा खतरनाक बदलाव है कार के आगे या पीछे लोहे के बंपर गार्ड लगवाना। कार के एयरबैग खास सेंसर के जरिए काम करते हैं। एक्सीडेंट के समय ये सेंसर झटके को महसूस करते हैं और Airbags को खोल देते हैं. लेकिन बुल बार इस झटके को खुद ही सोख लेता है जिससे सेंसर्स को एक्सीडेंट का पता ही नहीं चलता।

हेडलाइट के साथ न करें छेड़छाड़
कई सारे लोग स्टाइल के चक्कर में बहुत तेज या अजीब रंगों वाली लाइटें लगवा देते हैं जो हादसों की वजह बनती है। बहुत ज्यादा चमकीली या नीली लाइटें सामने से आ रहे ड्राइवर की आंखों में लगती है जिससे कुछ पल के लिए दिखना बंद हो जाता है जो एक्सीडेंट की वजह बन सकती है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर के प्रथम नागरिक श्याम सुंदर अग्रवाल ने उत्कृष्ट पुलिसिंग को किया सलाम, जिलेवासियों की ओर से एसपी सहित पूरी पुलिस टीम का सम्मान, कई चर्चित मामलों के सफल खुलासे पर शॉल एवं स्मृति-चिह्न देकर किया सम्मानित

न लगवाएं शीशों पर काली फिल्म
शीशे काले होने की वजह से ड्राइवर को बाहर का नजारा साफ नहीं दिखता खासकर रात के समय, तेज बारिश या कोहरे में बाहर देखना मुश्किल हो जाता है। विजिबिलिटी कम होने की वजह से सड़क पर तल रहे पैदल लोग, छोटे बच्चे या साइकिल सवार समय पर दिखाई नहीं देते जिससे बड़ा एक्सीडेंट हो सकता है। बता दें कि भारत में काले शीशे लगाना पूरी तरह से जुर्म है।

error: Content is protected !!