Janjgir Big News : रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण और स्टेशन में सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर नगर बंद और चक्काजाम किया गया, विधायक ब्यास कश्यप के आव्हान पर आंदोलन किया गया, अफसरों ने ये दिया आश्वासन… विधायक ने कही ये बड़ी बात… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर-नैला में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण और स्टेशन में सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर नगर बंद और चक्काजाम किया गया, जिसे व्यापारी संगठनों के साथ ही जनता का भी समर्थन मिला. विधायक ब्यास कश्यप के आव्हान पर आंदोलन किया गया. नगर बंद, चक्जाजाम को देखते हुए यहां पुलिस बल तैनात किया गया था. इस दौरान विधायक के साथ प्रतिनिधि मंडल और रेलवे के अफसरों के मध्य चर्चा हुई, जो विफल रही. बाद में, अफसरों ने लिखित में दिया, तब जाकर साढ़े 8 घण्टे बाद आंदोलन समाप्त हुआ. 5 मांगों के लिए हर माह समीक्षा करने का आश्वासन दिया गया है. विधायक ब्यास कश्यप ने कहा है कि आगे मांग पूरी नहीं हुई तो अभी सड़क पर बैठे हैं, बाद में रेलवे ट्रैक पर बैठेंगे.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : संसदीय दायित्व में एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े संयुक्त समिति की सदस्य नामित...

दरअसल, नैला में रेलवे फाटक में ओवरब्रिज बनाने की मांग दशकों से की जा रही है, वहीं जिला मुख्यालय जांजगीर के लिहाज से स्टेशन में सुविधाओं की कमी है और सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया गया है. रेलवे ओवरब्रिज के निर्णाण को लेकर लगातार मांग की जा रही है, लेकिन जब सार्थक पहल नहीं हुई तो लोगों को आंदोलन की राह पर जाना पड़ा है. नैला रेलवे फाटक से रोजाना सैकड़ों गांवों के हजारों लोग आवागमन करते हैं, हजारों गाड़ियों का आवागमन होता है, लेकिन रेलवे फाटक के बंद रहने से परेशानी होती है.

इसे भी पढ़े -  CG News : कौशल विकास मंत्री खुशवंत साहेब का 7 सितम्बर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

मुंबई-हावड़ा रूट होने से ट्रेनों का आवागमन ज्यादा होता है, इसलिए फाटक भी देर तक बंद रहता है और लोगों को काफी दिक्कतें होती है. यही वजह है, दशकों से रेलवे ब्रिज के निर्माण की मांग जारी है, लेकिन अब तक सार्थक पहल नहीं हुई. लिहाजा, विधायक ब्यास कश्यप ने इस बड़ी मांग को लेकर नगर बंद और चक्काजाम का आव्हान किया, जिसे लोगों का समर्थन मिला है, क्योंकि इस रेलवे फाटक से लोगों को रोजाना परेशान होना पड़ता है. अब देखना होगा, इस गम्भीर मसले पर आगे क्या पहल होती है ?

इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का 7 सितंबर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!