



नई दिल्ली. टी20 विश्व कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार, 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। निर्णायक मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम पर करोड़ों की बारिश होगी। इतना ही नहीं हारने वाली टीम भी मालामाल होगी। भारतीय टीम के पास तीसरी बार खिताब जीतने का मौका है तो कीवी टीम की नजर पहली ट्रॉफी पर होगी।
20 प्रतिशत पैसा बढ़ा
आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए कुल 13.5 मिलियन डॉलर (करीब 123.77 करोड़) का प्राइज पूल रखा है। यह 2024 के टी20 विश्व कप की तुलना में करीब 20% अधिक है। पिछले टी20 विश्व कप में आईसीसी ने 11.25 मिलियन डॉलर प्राइस मनी बांटी थी। पिछले टूर्नामेंट की विनर भारतीय टीम को 2.45 मिलियन डॉलर मिले थे। वहीं उप-विजेता साउथ अफ्रीका को 1.28 मिलियन डॉलर प्राइज मनी मिली थी।
हारने वाली टीम होगी मालामाल
अब टी20 विश्व कप 2026 में जीतने वाली टीम को 3 मिलियन डॉलर (करीब 27.50 करोड़ रुपये) प्राइस मनी। साथ ही निर्णायक मुकाबले में हारने वाली टीम को 1.6 मिलियन डॉलर (करोड़ 14.67 करोड़ रुपये) मिलेंगे। सेमीफाइनल में हार का सामना करने वाली टीमों को 0.79 मिलियन डॉलर (करीब 7.24 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे।
सभी टीमों को मिलेंगे पैसे
पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से मात दी थी।
वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से रौंदा था।
टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों के हाथ भी खाली नहीं रहेंगे।
5वें से 12वें स्थान तक रहने वाली टीमों को 0.38 मिलियन डॉलर (करीब 3.48 करोड़ रुपये) मिलेंगे।
साथ ही 13 से 20वें नंबर पर रहने वाले टीमों को 0.25 मिलियन डॉलर (करीब 2.29 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे।
टी20 विश्व कप 2026 की प्राइज मनी
विनर: 27.50 करोड़ रुपये
रनरअप: 14.67 करोड़ रुपये
सेमीफाइनल में हारने वाली टीम: 7.24 करोड़ रुपये
5 से 12वें स्थान वाली टीम: 3.48 करोड़ रुपये
13 से 20वें स्थान वाली टीम: 2.29 करोड़ रुपये





