




जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के नरियरा में स्थित JSW महानदी पॉवर कंपनी लिमिटेड में ’55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह’ का समापन समारोह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कंपनी के फैक्ट्री मैनेजर अश्वनी मित्तल, जितेंद्र त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, प्लांट सुरक्षा विभाग से देबेन्द्र पांडा, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के सहायक संचालक अश्वनी पटेल मौजूद थे. यहां कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ की गई. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, दुर्घटनाओं को रोकना तथा कर्मचारियों में सुरक्षित कार्य संस्कृति को विकसित करना है. प्रतियोगिता में भाग लिए विजेताओं को पुरुस्कार का वितरण किया गया और कार्यक्रम में सुरक्षा के प्रति शपथ भी दिलाई गई.


इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि हम सभी 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह के अवसर पर यहां एकत्रित हुए हैं. सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी और हमारी कार्य संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है. यदि हम सभी अपने-अपने कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन करें तो दुर्घटनाओं को पूरी तरह से रोका जा सकता है. इस दौरान सुरक्षा सप्ताह में विभिन्न सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिनका उद्देश्य सभी कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. हम सभी को संकल्प लेना है कि हम अपने कार्यस्थल पर हमेशा सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे. कार्यक्रम का सफल आयोजन कारखाना अधिभोगी छवि नाथ सिंह के मार्गदर्शन में हुआ.

