सनराइजर्स के लिए द हंड्रेड में नहीं खेलेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद? बड़ा अपडेट आया सामने

नई दिल्ली. इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में पाकस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को भारतीय स्वामित्व वाली सनराइजर्स लीड्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद से ही काव्या मारन और सनराइजर्स की खूब आलोचना हो रही है। अबरार को फ्रेंचाइजी ने भारतीय रुपयों में लगभग 2.34 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। पाकिस्तानी खिलाड़ी को एक भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ने खरीदा, जिसकी वजह से बवाल मच गया।



आईपीएल में काव्या मारन सनराइजर्स हैदराबाद की ओनर हैं, जबकि एसएटी20 में उनकी सनराइजर्स ईस्टर्न केप टीम है। द हंड्रेड में उन्होंने एक टीम खरीदी और नीलामी में पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदा। इससे भारतीय फैंस भड़क गए और सनराइजर्स की आलोचना करने लगे। हालांकि, अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि अबरार अहमद शायद द हंड्रेड लीग में न खेल सकें।

इसे भी पढ़े -  254 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार... इस टीम के गेंदबाज ने मचाई तबाही; लगातार 5 गेंदों पर झटके 5 विकेट

अबरार अहमद के खेलने पर सस्पेंस
अबरार को भले ही लीड्स ने अपनी टीम में शामिल किया है लेकिन उनके खेलने पर सस्पेंस बरकरार है। टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेशनल क्रिकेट कमिटमेंट की वजह से अबरार को एनओसी मिलने की उम्मीद नहीं है। पाकिस्तान को द हंड्रेड लीग के समय वेस्टइंडीज का दौरा करने है। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उन्हें एनओसी देने से इनकार कर सकता है। इस दौरे पर दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं, जो 21 जुलाई से शुरू होकर 16 अगस्त तक चलेगा।

सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान को वेस्टइंडीज का दौरा करना है लेकिन उन्हें मोटी रकम में खरीदा गया है। ऐसे में उन्होंने सारी चीजों को देखते हुए ही अपना रजिस्ट्रेशन कराया होगा। हालांकि, इसके बावजूद उनके द हंड्रेड में खेलने की संभावना 50-50 है।

इसे भी पढ़े -  254 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार... इस टीम के गेंदबाज ने मचाई तबाही; लगातार 5 गेंदों पर झटके 5 विकेट

डेनियल वेटोरी ने बताया था अबरार को खरीदने का कारण
अबरार पर बोली लगाने के पीछे का कारण बताते हुए विटोरी ने कहा, “आदिल रशीद को हम अपनी टीम में शामिल नहीं कर सके। इसके बाद हमारी यही सोच थी कि एक स्पिनर को अपनी टीम में शामिल करें। इसके बाद हमने देखा कि उस क्वालिटी का गेंदबाद उपलब्ध है और फिर हमने विदेशी खिलाड़ी की तरफ रुख किया। अबरार अहमद, उस्मान तारिक और रिशाद हुसैन, ऐसे गेंदबाज थे, जो हमारे निशाने पर थे।

इसे भी पढ़े -  254 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार... इस टीम के गेंदबाज ने मचाई तबाही; लगातार 5 गेंदों पर झटके 5 विकेट

error: Content is protected !!