JanjgirChampa Fraud FIR : मृत महिला का पंजीयन कराने और फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर 1 लाख रुपये आहरण का मामला, बिर्रा पुलिस ने मृत महिला के पति और पंचायत सचिव के खिलाफ FIR दर्ज किया, कई और भी राडार में… पढ़िए डिटेल में…

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने मृत महिला का पंजीयन कराने और फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना का अनुचित लाभ लेकर 1 लाख रुपये निकालने के मामले में मृतक महिला के पति अशोक पटेल और पंचायत सचिव रोहित पटेल के खिलाफ FIR दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद अन्य आरोपियों के खिलाफ भी FIR की जाएगी. मामला बिर्रा ग्राम पंचायत का है.

 



महिला सुमन बाई पटेल की 27 नवम्बर 2024 को मृत्यु हुई थी. फिर योजना का लाभ लेने के लिए फर्जी तरीके से मृत्यु की तिथि 2 जून 2025 पर मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया गया. इसके पहले, 04 दिसम्बर 2024 को आवेदन करना और 09 दिसम्बर 2024 को पंजीयन होना बताया गया है, जबकि महिला की वास्तविक मौत, 27 नवम्बर 2024 को हो गई थी. पुलिस की जांच में अभी कई खुलासे हो सकते हैं. सत्यापन को लेकर श्रम विभाग के अफसरों की भूमिका भी इस मामले में सवालों के घेरे में है.,

इसे भी पढ़े -  Sakti-Jaijaipur News : जैजैपुर में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल...

दरअसल, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने 2 मार्च 2025 को कलेक्टर और एसपी से शिकायत की थी. फिर विभागीय जांच के बाद श्रम पदाधिकारी ने बिर्रा थाना में एफआईआर दर्ज करने के लिए प्रतिवेदन दिया. इस पर बिर्रा पुलिस ने मृतक महिला के पति अशोक पटेल और पंचायत सचिव रोहित पटेल के खिलाफ FIR दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में 11वें अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन, छात्र नेतृत्व और जिम्मेदारी का दिया गया संदेश
error: Content is protected !!