JanjgirChampa Big News : ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई स्कूल वैन, 9 बच्चे समेत 12 लोग घायल, प्रिंसिपल चला रहे थे वैन, जिला अस्पताल पहुंचे नवागढ़ BEO, हादसे के बाद उठे कई सवाल…

जांजगीर-चाम्पा. कुथुर गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर स्कूल वैन पलट गई. हादसे में 9 बच्चे, प्रिंसिपल और 2 महिला शिक्षिका को चोट आई है. बड़ी बात यह है कि स्कूल वैन को प्रिंसिपल चला रहे थे. हादसे के बाद 8 बच्चे, प्रिंसिपल, 1 शिक्षिका को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती किया गया है, वहीं 1 बच्ची और 1 शिक्षिका को पामगढ़ के अस्पताल में भर्ती किया गया है. कुथुर गांव के निजी स्कूल के बच्चों के हादसे के शिकार होने के बाद नवागढ़ बीईओ अशोक पाटले, जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचे और बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली. बीईओ ने हादसे की जांच की बात कही है.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

कुथुर गांव में स्कूल वैन के हादसे के शिकार होने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी, क्योंकि बच्चे सवार थे और स्कूल जा रहे थे. इस हादसे के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि प्रिंसिपल खुद वैन चला रहे थे. ग्रामीणों के मुताबिक, वैन चलाने ड्राइवर नहीं रखा गया है और प्रिंसिपल ही वैन को चलाते हैं. इस तरह आज यह बड़ा हादसा हो गया. राहत की बात रही कि कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई है. अभी सभी बच्चे, खतरे से बाहर हैं, केवल एक शिक्षिका के कंधे में चोट आई है. अब देखना होगा, स्कूल शिक्षा विभाग क्या कार्रवाई करता है ?

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : सरस्वती शिशु मंदिर में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, वेलविशर फाउंडेशन के तत्वावधान में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!