JanjgirChampa Loot Arrest : लूट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया, एक अन्य आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने कोसा गांव में हुई लूट के मामले में फरार आरोपी संदीप बंदे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. मामले में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है. पुलिस ने लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया है.

 



दरअसल, 09 जनवरी 2026 को रात में खपरी गांव के वीरू कुर्रे, अपने चचेरे भाई संतकुमार कुर्रे के साथ बाइक से लौट रहे थे. वे कोसा गांव पहुंचे थे कि बाइक सवार 2 युवकों ने रास्ता रोककर मारपीट की और 35 सौ रुपये, मोबाइल छिनकर भाग गए. मामले में मुलमुला पुलिस ने जुर्म दर्ज किया था. फिर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था और दूसरा आरोपी संदीप बंदे फरार था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : वेल विशर फाउंडेशन द्वारा परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन एवं साइबर जागरूकता अभियान आयोजित
error: Content is protected !!