Sheorinarayan Arrest : शिवरीनारायण पुलिस ने शराब का परिवहन करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड में…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने शराब का अवैध रूप से परिवहन करने वाले 2 आरोपी विवेक खरे, परदेशी राम सहिस को गिरफ्तार किया है दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. आरोपियों से पुलिस ने 38 सौ 80 रुपये की देशी और अंग्रेजी शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

 



दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि मुलमुला क्षेत्र के जेवरा गांव के विवेक खरे, परदेशी राम सहिस, दोनों देशी और अंग्रेजी शराब बिक्री करने के लिए ले जा रहे हैं. मौके पर दबिश देकर पुलिस ने घेराबन्दी करके आरोपी विवेक खरे, परदेशी राम सहिस के कब्जे शराब और बाइक को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया है.

error: Content is protected !!