Janjgir-Nawagarh Suicide : मुक्तिधाम के पास पेड़ में युवक ने लगाई फांसी, मौके से मंगलसूत्र और सिंदूर का मिला डिब्बा…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के धाराशिव और पेंड्री गांव के मुक्तिधाम के पास पेड़ पर लटकी लाश मिली है, जिसकी पहचान सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले के युवक धनऊ राम केंवट के रूप में हुई. पुलिस को मौके से मंगलसूत्र और सिंदूर का डिब्बा मिला है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

 



जानकारी के अनुसार, सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले के सरसींवा थाना क्षेत्र के खपरीडीह गांव के गोवर्धन केंवट के बेटे धनऊ राम केंवट का डेढ़ साल से परिवार वालों से बातचीत बंद थी. वह जम्मू-कश्मीर में डेढ़ साल से मजदूरी का काम कर रहा था. इधर, युवक धनऊ राम केंवट ने धाराशिव और पेंड्री गांव में बीच पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. पुलिस को मृतक युवक की जेब से मंगलसूत्र और पेड़ के पास से सिंदूर का डिब्बा मिला है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fraud Arrest : 4 खातों से 19 लाख 21 हजार रुपये गबन करने वाला आरोपी सहायक डाकपाल गिरफ्तार, 20 लाख रुपये कर्ज में था आरोपी, ...इस आदत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे... पढ़िए खबर...
error: Content is protected !!