Champa Fraud Arrest : जमीन को भारमुक्त बताकर 49.70 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने जमीन को भारमुक्त बताकर 49.70 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी हरिशंकर गुप्ता को मारुति विहार कॉलोनी चांपा से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, पीड़ित वरुण सोमानी निवासी तहसील रोड बरपाली चौक चांपा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि हरिशंकर गुप्ता निवासी मारुति विहार कॉलोनी चांपा ने ग्राम पोड़ीकला स्थित कुल 22 खसरों की 4.95 एकड़ भूमि को भारमुक्त एवं विवादरहित बताकर 29.70 लाख रुपये में सौदा किया. आरोपी ने पूरी रकम प्राप्त कर 14 जुलाई 2025 को विक्रय इकरारनामा निष्पादित कराया. बाद में आरोपी द्वारा उक्त भूमि में से 9 खसरों की कुल 2.37 एकड़ भूमि अन्य व्यक्ति को विक्रय कर रजिस्ट्री करा दी गई. शेष भूमि की रजिस्ट्री के लिए कहने पर आरोपी द्वारा लगातार टालमटोल की गई राजस्व अभिलेखों की जांच में उक्त भूमि के बैंक में बंधक होने की जानकारी सामने आई.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : जीएसटी विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने आदेश किया जारी...देखिए पूरी सूची...

इसी प्रकार आरोपी ने पीड़ित वरुण सोमानी के पिता से भी चांपा स्थित भूमि मकान को भारमुक्त एवं विवादरहित बताकर 20 लाख रुपये प्राप्त किए थे बाद में उक्त संपत्ति के भी बैंक में बंधक होने की जानकारी सामने आई. पुलिस ने मामले में आरोपी हरिशंकर गुप्ता के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी. इधर, पुलिस ने जमीन को भारमुक्त बताकर 49.70 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी हरिशंकर गुप्ता को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pantora : कटरा जंगल में खेल रहे थे जुआ, 9 जुआरी पकड़ाए, पुलिस ने निकाला जुलूस, जुआरियों से 47 हजार 500 रुपये, 11 बाइक, 1 कार और 8 मोबाइल को जब्त...

Related posts:

error: Content is protected !!