Sakti Arrest : BOSCH कंपनी के ऑयल का डुप्लीकेट ऑयल बनाकर बिक्री करने वाला ऑटो पार्ट्स दुकान संचालक गिरफ्तार, सक्ती का मामला

सक्ती. सक्ती पुलिस ने BOSCH कंपनी के ऑयल का डुप्लीकेट बनाकर बिक्री करने वाले ऑटो पार्ट्स दुकान के संचालक शरद अग्रवाल को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में दुकान संचालक के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट 1957 की धारा 51, 63 के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी शरद अग्रवाल, सक्ती के वार्ड 7 का रहने वाला है.



पुलिस से मुताबिक, पश्चिम बंगाल के पौषिक विश्वास ने बताया कि सक्ती के शिव ऑटो पार्ट्स के दुकान संचालक शरद अग्रवाल के द्वारा दुकान में BOSCH कंपनी के ऑयल को डुप्लीकेट बनाकर ऑयल की बिक्री की जा रही है. इसकी वजह कंपनी और सरकार को नुकसान हो रहा है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में नए सत्र 2026-27 का विद्यारंभ संस्कार द्वारा भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ

इसके बाद, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दुकान की जांच की तो 7 नग BOSH इंजन ऑयल, 9 नग JOSH 4T इंजन शीलबन्द मिला. यहां दुकान संचालक शरद अग्रवाल द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने डुप्लीकेट ऑयल बिक्री करने वाले दुकान संचालक शरद अग्रवाल को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula News : बाइक लूटने वाले बदमाश फरार, 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, मुलमुला क्षेत्र में बेखौफ हुए बदमाश, घटनाओं को रोज दे रहे अंजाम, गश्त का दावा साबित हो रहे हवा-हवाई...

error: Content is protected !!