JanjgirChampa Murder Arrest : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी हिरासत में, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के खपरी गांव में बुजुर्ग दम्पत्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने 4 आरोपी को हिरासत में लिया है. चारों आरोपी, गांव के ही हैं. 2 आरोपी, चोरी की नीयत से घुसे थे और 2 आरोपी बाप-बेटे ने अपराध को छिपाने में मदद की है. प्रकरण में आरोपी बाप और 2 बेटे शामिल हैं. CCTV से पुलिस को लीड मिला था, फिर घटना की स्थिति से आरोपियों के गांव के होने की आशंका पर जांच को लोकल स्तर पर फोकस किया गया था और अब डबल मर्डर के 4 आरोपी, पुलिस हिरासत में हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir : समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक को प्रभार से हटाया गया, कलेक्टर ने महिला अपर कलेक्टर को दी जिम्मेदारी...

दरअसल, खपरी गांव के घर में बुजुर्ग पति संतराम साहू, उसकी पत्नी श्याम बाई ही रहते थे और एक छोटी दुकान भी चलाते थे. 1 अप्रेल की रात में बदमाश घर में।घुसे और दोनों बुजुर्ग की हत्या कर दी. महिला के गले में पहने जेवर गायब मिले थे, इसलिए चोरी-लूट के लिए घुसे बदमाशों द्वारा वारदात करने की आशंका के साथ पुलिस की जांच आगे बढ़ी. घटनास्थल और घर के बाहर तक खून से सने पैर के निशान मिले थे,

मौके पर पहचान छिपाने लगाए गए मुखौटा भी मिला था. वारदात के दिन FSL और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची थी. SP विजय पांडेय ने भी घटनास्थल पहुंचकर वारदात की स्थिति को समझा था और बदमाशों को पकड़ने के निर्देश दिए थे. इस तरह संदेहियों से पुलिस ने पूछताछ की. अब मामले में मुलमुला पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिसमें 3 आरोपी बाप-बेटे हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : चंगाई सभा रखने और हिन्दू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले पास्टर और मकान मालिक गिरफ्तार, धर्मांतरण कराने का आरोप...
error: Content is protected !!