Akaltara Rape Arrest : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर मारपीट करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी प्रमोद निराला को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी प्रमोद निराला के खिलाफ BNS की धारा 137 (2), 63(D) (6), 64 (2) (M), 65 (1), 87, 115 (2), एवं पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी प्रमोद निराला, अमरताल गांव का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि अमरताल गांव का प्रमोद निराला ने शादी का झांसा देकर भगा ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. 31 मार्च की रात को शराब के नशे में डंडे से उसके साथ मारपीट की. मारपीट की वजह से उसे चोट आई है. पूर्व में आरोपी प्रमोद निराला लगातार प्रताड़ित करते आ रहा है. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. मामले में अकलतरा पुलिस ने आरोपी प्रमोद निराला को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!