JanjgirChampa Teacher Arrest : आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल, …ये है बड़ा मामला, डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना के खिसोरा गांव के प्रायमरी स्कूल में पदस्थ शिक्षक राकेश कुर्रे को छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी शिक्षक को न्यायिक।हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी शिक्षक, एक अन्य मामले में सस्पेंड हुआ था और अभी 1 माह पहले बहाल हुआ था. अब छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक, सलाखों के पीछे पहुंच गया है.

 



पुलिस के मुताबिक, शिक्षक राकेश कुर्रे द्वारा छात्राओं से अश्लील हरकत की जाती थी और छात्राओं से गलत व्यवहार भी करता था. परिजन की शिकायत के बाद एसडीएम ने जांच कराई थी और तहसीलदार की टीम की जांच में शिक्षक की करतूत उजागर हो गई. फिर परिजन की रिपोर्ट पर बलौदा पुलिस ने आरोपी शिक्षक राकेश कुर्रे के खिलाफ BNS की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत जुर्म दर्ज किया. इसके बाद, आरोपी शिक्षक राकेश कुर्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!