




Kia India ने देशभर में अपने समर सर्विस कैंप की घोषणा की है। यह कैंप 6 अप्रैल से 12 मई तक भारत के 497 सेंटर्स पर अलग-अलग चरणों में लगाया जाएगा। इसका मकसद ग्राहकों को गर्मी के मौसम के लिए अपनी गाड़ियां तैयार करने में मदद करना है।

कब-कब लगेंगे कैंप?
यह कैंप Kia की सभी गाड़ियों के लिए है और इसे अलग-अलग इलाकों के हिसाब से आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में उत्तर, पश्चिम और पूर्व भारत में 6 से 12 अप्रैल तक कैंप लगेगा जो शुरू हो चुका है। दूसरे चरण में पूर्वी भारत में 24 से 30 अप्रैल तक कैंप की सुविधा मिलेगी। अंत में तीसरे चरण में दक्षिण भारत में 6 से 12 मई तक इस सर्विस कैंप का आयोजन होगा।
फ्री चेकअप की सुविधा
इस प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को गाड़ी की सेहत से जुड़ी 20-पॉइंट जांच मुफ्त में मिलेगी जिससे उनकी गाड़ी गर्मियों के लिए तैयार रह। इसमें AC की भी जांच की जाएगी जिससे भारी गर्मी में वह सही से कूलिंग कर सके। इसके अलावा, Kia एसी ट्रीटमेंट और समर कार केयर पैकेद पर 20 प्रतिशत की छूट दे रही है।
साथ ही, गाड़ी की कुछ खास एक्सेसरीज पर कम से कम 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। कैंप के दौरान रोडसाइड असिस्टेंस प्लान खरीदने पर भी 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
ग्राहकों के लिए खास सुविधाएं
इस सर्विस कैंप में आने वाली सभी गाड़ियों को फ्री टॉप वॉश दिया जाएगा। कंपनी वर्कशॉप में काम की क्वालिटी बनाए रखने के लिए अभियान चलाएगी। इस कैंप में किआ सर्टिफाइड प्री-ओन्ड मूल्यांकन और रेफरल प्रोग्राम जैसी योजनाएं भी शामिल हैं। इनका मकसद कार मालिकों को उनकी पुरानी गाड़ी की सही कीमत बताना और गाड़ी बदलने या अपग्रेड करने के मौके देना है।
Kia India के मुताबिक, इस समर सर्विस का मकसद गर्मियों में ड्राइविंग की समस्याओं को दूर करना और ग्राहकों की यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाना है।
कैसे कर सकते हैं बुकिंग?
ग्राहक सर्विस के लिए Mykia ऐप, ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल, टोल-फ्री नंबर या नजदीकी डीलरशिरप पर जाकर अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। 390 शहरों में 862 टचपॉइंट्स के साथ, Kia India का कहना है कि यह प्रोग्राम ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने की उनकी कोशिश का हिस्सा है।

