Akaltara News : शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ द्वारा सत्र 2024-25 की मेरिट सूची जारी, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल के 17 विद्यार्थियों ने टॉप-10 में स्थान बनाकर रचा इतिहास…

अकलतरा. शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़, छत्तीसगढ़ द्वारा सत्र 2024-25 की मेरिट सूची प्रकाशित की गई। इस सूची में ग्रामीण अंचल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल के 17 छात्र-छात्राओं ने अपनी लगन, मेहनत और जुनून के बल पर विश्वविद्यालय की टॉप-10 सूची में स्थान बनाकर महाविद्यालय, अपने माता-पिता एवं गुरुजन का नाम रोशन किया।

 



विभिन्न पाठ्यक्रमों में महाविद्यालय का प्रदर्शन

1. बी.एस.सी. तृतीय वर्ष
– समरिन : टॉप-10 में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
– ईशा शांडिल्य : टॉप-10 में आठवां स्थान प्राप्त किया।

2. एम.ए. अंतिम वर्ष
– कमलेश कुमार कश्यप (लोक प्रशासन): प्रथम स्थान प्राप्त किया।
– कु दीप्ति राठौर (हिंदी) : टॉप-10 में सातवां स्थान प्राप्त किया।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तिरंगा प्रतिज्ञा से गूंजा कमला नेहरू पार्क, बच्चों ने लिया राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संकल्प, ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, वंदे मातरम’ थीम पर 17 अगस्त तक होंगे जिले में विविध आयोजन

3. बी.लिब. पाठ्यक्रम
– दुर्गेश्वरी : दूसरा स्थान
– प्रियंका कैवर्त : *पांचवा स्थान
– मेघा भट्ट : छठवां स्थान
– राहुल गुप्ता : सातवां स्थान
– संजना : सातवां स्थान
– कविता : दसवां स्थान

4. डी.सी.ए. पाठ्यक्रम
– कुमारी शालू : प्रथम स्थान
– साक्षी : तृतीय स्थान
– अंकिता : चतुर्थ स्थान
– निशु: छठवां स्थान
– मुस्कान : सातवां स्थान

5. पी.जी.डी.सी.ए. पाठ्यक्रम
– रिया राजपूत : तीसरा स्थान
– पुष्पांजलि : दसवां स्थान

महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है ,ग्रामीण परिक्षेत्र में स्थापित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल ने विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना परचम लहराया है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के संचालक डॉ. जे.के. जैन ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाइयाँ प्रेषित कीं।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा सिंह एवं सचिव अंकित जैन सहित समस्त प्राध्यापकगण ने विद्यार्थियों को शुभकामना संदेश भेजे तथा महाविद्यालय में उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल के स्थापना वर्ष 2019-20 के शैक्षणिक सत्र से लेकर शैक्षणिक सत्र 2024 25 तक कुल 131 छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय के टॉप-10 में जगह बनाया है साथ ही इन 131 छात्र-छात्राओं में से 19 छात्र-छात्राएं गोल्ड मेडलिस्ट रहें हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Crime Meeting : एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश, लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण', अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान...60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश...

यह सफलता साबित करती है कि संसाधनों की कमी लगन और मार्गदर्शन के आगे बाधा नहीं बनती। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं।

error: Content is protected !!