




जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा में अज्ञात वाहन की चपेट में बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक बुजुर्ग का नाम चौकीलाल पटेल है, जो बिर्रा का ही रहने वाला था और पैदल जाते वक्त अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. पुलिस द्वारा घटनाकारित वाहन के बारे में पता लगाने CCTV खंगाला जा रहा है.

बिर्रा के मुख्य मार्ग में बुजुर्ग चौकीलाल पटेल, पैदल जा रहा था. इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया और वाहन लेकर ड्राइवर फरार हो गया है. हादसे के बाद बिर्रा पुलिस के द्वारा ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है.





