




जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने जेसीबी और ट्रेलर को किराए में लेकर बेच देने वाले गिरोह का खुलासा किया है 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तीनों आरोपी राहुल खांडे, तीर्थराज कुर्रे और सनी पाटले को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. तीनों आरोपी, बिलासपुर जिले के मस्तूरी और सीपत क्षेत्र के रहने वाले हैं. मामले में गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस की अब तक की जांच में किराए में लेकर 4-5 वाहनों को बेचने की बात सामने आई है. गिरफ्तार आरोपियों से कार, बाइक, मोबाइल जब्त किया है. ये आरोपी 40-50 लाख के भारी वाहन को 3 से 5 लाख में बेच देते थे. गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी ने अपनी बहन की शादी भी वाहनों को बेचकर किया है, वहीं बहन को कार भी दिया है. फिलहाल, अकलतरा पुलिस, गिरोह के अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.

आपको बता दें, पिपरसत्ती गांव के प्रदीप कोशले ने लोन से जेसीबी लिया था. इस दौरान शनिलाल के माध्यम से मस्तूरी क्षेत्र के तीर्थराज कुर्रे से प्रदीप का सम्पर्क हुआ और तीर्थराज ने 50 हजार अग्रिम राशि दिया. इस दौरान 1 लाख 40 हजार प्रतिमाह के किराए में जेसीबी को तीर्थराज ले गया. फिर जेसीबी के जीपीएस को निकालकर तीर्थराज ने फोन बंद कर दिया. इसके बाद, प्रदीप को ठगी होने का संदेह हुआ और उसने अकलतरा थाना में शिकायत की और पुलिस की जांच में गिरोह का खुलासा हुआ. इसी तरह आरोपी राहुल खांडे ने रायपुर के 50 लाख ट्रेलर को 3 लाख में बेच दिया था. मामले में अकलतरा पुलिस ने कार्रवाई करते 3 आरोपी राहुल खांडे, तीर्थराज कुर्रे, सनी पाटले को गिरफ्तार किया है और तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.





